भारत ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस: झांकियों से लेकर सैन्य शक्ति तक दिखा देश का दमखम

भारत ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस: झांकियों से लेकर सैन्य शक्ति तक दिखा देश का दमखम,

नई दिल्ली।

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह ने पूरे देश को गौरव और उत्साह से भर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और 21 तोपों की सलामी के साथ समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकास की झलक पेश करते हुए मनमोहक झांकियों ने भी वाहवाही बटोरी।

भारत ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
भारत ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह राष्ट्रीय उत्सव संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने और एक सशक्त भारत बनाने के प्रयासों को और मजबूत करेगा।” इस मौके पर पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और लाल-पीले रंग का साफा पहना, जो उनकी परंपरागत और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है।

कर्तव्य पथ पर परेड की विशेष झलक

परेड में भारत की सैन्य शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। अपाचे और राफेल विमानों ने “विक्ट्री फॉर्मेशन” बनाकर आकाश को गूंजायमान किया। साथ ही, युद्धक टैंकों की झलक और 5,000 से अधिक कलाकारों की एक साथ प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस वर्ष, 10,000 विशिष्ट अतिथि, जिनमें गांवों के सरपंचों से लेकर आशा कार्यकर्ता शामिल थे, कार्यक्रम का हिस्सा बने।

संघ प्रमुख भागवत का संदेश

महाराष्ट्र के भिवंडी में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस न केवल एक उत्सव है बल्कि यह राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। मतभेदों का सम्मान और एकजुटता से रहना ही सद्भाव का मार्ग है।

झांकियों में भारत की सांस्कृतिक विविधता

परेड में झांकियों ने भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और विकास को बखूबी प्रदर्शित किया। हर राज्य की झांकी ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और आधुनिक उपलब्धियों का परिचय दिया।

गणतंत्र दिवस पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

परेड में भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए अत्याधुनिक हथियारों, मिसाइलों, और टैंकों ने दर्शकों को गौरवान्वित किया। भारतीय वायुसेना के विमानों की गड़गड़ाहट और फूल बरसाते हेलिकॉप्टर ने समारोह को और यादगार बना दिया।

इस गणतंत्र दिवस ने हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराया और देश की एकता, शक्ति और संस्कृति का अद्भुत संदेश दिया।

Writer:-Prashant Shukla 

Kanpur ADJ 11 कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हुआ मुल्जिम, पुलिस जांच में जुटी

UNNAO NEWS प्रेमी संग शादी रचाने को ट्रेन से लापता हुई प्रियंका, पुलिस ने किया बरामद

 

 

Leave a Comment