Site icon Newsnew24.in

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के राष्ट्रपति मुर्मू पर बयान की निंदा की: आदिवासी समुदाय का अपमान करार दिया

राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के राष्ट्रपति मुर्मू पर बयान की निंदा की: आदिवासी समुदाय का अपमान करार दिया,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका में आयोजित एक चुनावी रैली में कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी के बयान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘गरीब और थकी हुई’ कहे जाने को आदिवासी समुदाय का अपमान करार दिया।

writer :-Prashant Shukla

राष्ट्रपति मुर्मू

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण की सराहना की और कहा, “राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा के एक आदिवासी परिवार से निकलकर यहां तक का सफर तय किया। उन्होंने हिंदी में प्रभावशाली भाषण दिया, जबकि उनकी मातृभाषा उड़िया है। इसके बावजूद सोनिया गांधी ने उन्हें गरीब और थकी हुई कहा, जो कि अत्यंत अपमानजनक है।”

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, “कांग्रेस के शाही परिवार को गरीब, दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदाय से आने वाले लोग कभी भी पसंद नहीं आते। जब ये लोग समाज और राजनीति में आगे बढ़ते हैं, तो कांग्रेस उन्हें लगातार अपमानित करती है।”

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “आर्थिक प्रगति, किसानों की समृद्धि, मेट्रो और सड़क निर्माण जैसी उपलब्धियों का जो उल्लेख राष्ट्रपति मुर्मू ने किया, कांग्रेस को वह सब बोरिंग लगता है। इन लोगों को भारत को बदनाम करना और अर्बन नक्सलियों के समर्थन में बयान देना ज्यादा अच्छा लगता है।”

प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि वे ऐसे बयानबाजी से सावधान रहें और भारतीय समाज की विविधता और संघर्षों का सम्मान करें।

अमेरिका से इनकम टैक्स खत्म होगा? ट्रंप के नए वादे से मचा राजनीतिक तूफान

 

Exit mobile version