नेहरू की निजी जिंदगी ‘रंगीन’ जिंदगी पर संसद में हुआ जिक्र, पीएम मोदी ने दी यह किताब पढ़ने की सलाह,नई दिल्ली भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी विदेश नीति विशेषज्ञ और सीआईए के पूर्व अधिकारी ब्रूस रिडेल द्वारा लिखित पुस्तक JFK’s Forgotten Crisis: Tibet, CIA and Sino-Indian War’ का हवाला दिया। इस किताब में 1962 के भारत-चीन युद्ध, नेहरू की अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी से बातचीत और उनके निजी रिश्तों पर कई बड़े खुलासे किए गए हैं।
नेहरू की निजी जिंदगी,पीएम मोदी ने क्यों दी यह किताब पढ़ने की सलाह?
नेहरू की निजी जिंदगी,प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को इस किताब को पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि यह पुस्तक नेहरू के नेतृत्व में हुईं कई ऐतिहासिक भूलों को उजागर करती है। इस किताब में बताया गया है कि कैसे भारत-चीन युद्ध के दौरान नेहरू अमेरिकी राष्ट्रपति कैनेडी की पत्नी जैकलीन कैनेडी और उनकी बहन पैट कैनेडी में अधिक रुचि ले रहे थे।
नेहरू की निजी जिंदगी,क्या कहती है किताब?
1. भारत-चीन युद्ध (1962) से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति कैनेडी भारत यात्रा पर आए थे।
2. कैनेडी ने इस यात्रा को अपने कार्यकाल की सबसे खराब यात्रा बताया था।
3. कैनेडी के अनुसार, नेहरू उनकी पत्नी जैकलीन और बहन पैट में अधिक रुचि ले रहे थे, बजाय गंभीर रणनीतिक चर्चा के।
4. नेहरू कैनेडी की बहन और पत्नी के साथ बातचीत में अधिक समय बिताते थे।
5. कैनेडी की पत्नी जैकलीन के लिए पीएम हाउस के गेस्ट हाउस में विशेष ठहरने की व्यवस्था की गई थी, जबकि अमेरिकी दूतावास उनके लिए अलग विला किराए पर लेने वाला था।
6. नेहरू व्यक्तिगत रूप से जैकलीन कैनेडी का ध्यान रखते थे।
नेहरू और एडविना माउंटबेटन का रिश्ता
यह पहला मौका नहीं है जब नेहरू की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा हुई है। इससे पहले भी लेडी एडविना माउंटबेटन और नेहरू के रिश्ते को लेकर कई किताबों और दस्तावेजों में जिक्र किया गया है।
– नेहरू और एडविना के बीच गहरी दोस्ती थी, जिसे ब्रिटिश और भारतीय इतिहासकारों ने स्वीकार किया है।
– मशहूर पत्रकार कुलदीप नैयर ने बताया था कि जब वे ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त थे, तब उन्हें पता चला कि नेहरू एयर इंडिया की फ्लाइट से एडविना को रोज़ पत्र भेजते थे।
– एडविना की मृत्यु के बाद, नेहरू ने भारतीय नौसेना का एक जहाज फूलों के साथ श्रद्धांजलि के लिए भेजा था।
नेहरू की निजी जिंदगी,और पद्मजा नायडू का रिश्ता
– कैथरीन फ्रैंक द्वारा लिखी इंदिरा गांधी की जीवनी में बताया गया है कि नेहरू और सरोजिनी नायडू की बेटी पद्मजा नायडू के बीच भी गहरा रिश्ता था।
– नेहरू और पद्मजा का रिश्ता कई सालों तक चला, लेकिन नेहरू ने अपनी बेटी इंदिरा गांधी के कारण शादी नहीं की।
नेहरू और जैकलीन कैनेडी
– जब जैकलीन कैनेडी भारत दौरे पर आईं, तो नेहरू ने उनके साथ होली खेली और उनकी कई तस्वीरें सामने आईं।
– कहा जाता है कि नेहरू अपने बेडरूम में जैकलीन कैनेडी की तस्वीर रखते थे।
कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस ने इस बहस को “अनावश्यक और ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश” बताया है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि नेहरू के नेतृत्व में भारत ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया और आधुनिक भारत की नींव रखी।
तुलसी गबार्ड ने डेमोक्रेटिक सांसदों पर हिंदू धर्म के खिलाफ धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप लगाया